छपरा, मार्च 7 -- # 49 नामजद व 200 अज्ञात पर केस दर्ज, पांच गिरफ्तार मढ़ौरा, एक संवाददाता। भुआलपुर में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और पथराव की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में मढ़ौरा की अंचलाधिकारी अंबपाली यादव के लिखित आवेदन पर पुलिस ने करीब 49 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचलाधिकारी अंबपाली यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से धूल और धुआं उड़ाने को लेकर दो गुटों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.