प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- कुंडा, संवाददाता। मिशन शक्ति के पांचवे फेज के दूसरे चरण में रविवार को कोतवाली की मिशन शक्ति की टीम नगर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंची। महिला आरक्षी पूजा यादव, शिखा मिश्रा, अनुराधा सिंह की टीम नगर के कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तीकरण की जानकारी दी और महिला हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में बताया। मिशन शक्ति की टीम मॉल, बस स्टेशन, ब्यूटी पार्लर आदि स्थानों पर भी पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...