कानपुर, अप्रैल 6 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड डंपरों का आवागमन रहता है, जिससे दिन में कई-कई बार जाम लग रहा है। राहगीर व स्कूली बच्चों को निकलने में जूझना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।वैसे तो रसूलाबाद-सिकन्दरा मार्ग पर दिन में डंपरों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद कस्बे में लहरापुर रोड से पूरे दिन सैकड़ों डंपर गुजर रहे हैं। भीड़भाड़ वाली सड़क पर फर्राटा भर रहे डंपर चालकों पर नियंत्रण के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। झींझक रोड तिराहे पर ट्रैफिक के सिपाही ड्यूटी पर लगाए जाते हैं, लेकिन वह वसूली पर उतारू रहते हैं। कस्बे के चौराहे व लहरापुर रोड पर निकलने वाले डंपरों के चलते जाम लगा रहता है। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा राहगीर भी फंसे रहते हैं। कस्बे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.