रांची, मई 23 -- Jharkhand Weather: झारखंड के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को भी लोग गर्मी और लू से बेहाल रहे। राज्य के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। धनबाद में शुक्रवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं शुक्रवार को राज्यभर में सबसे गर्म पलामू जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान मौसम विभाग ने मई के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। धनबाद जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। रांची मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी पलामू, चतरा, गढ़वा और कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सर...