सराईकेला, मई 26 -- सरायकेला । भीषण हीटवेव और चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में नगर पंचायत सरायकेला में गृह जनगणना का काम शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को घर-घर जाकर घरों की गिनती करनी पड़ रही है। नियमानुसार एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में अधिकतम 150 घरों का सर्वे करना है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा एक ब्लॉक में 200 से 250 घर तक जोड़ दिए गए हैं, जिससे शिक्षक चिलचिलाती धूप में घंटों काम करने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- समस्याएं हल नहीं हुईं तो होगा जनगणना का बहिष्कारशिक्षकों की संख्या सरायकेला नगर पंचायत में 22 एचएलबी ब्लॉक बनाया गया है जिसके जनगणना के लिए कुल 34 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें से 22 शिक्षकों को प्रगणक और 4 को सुपरवाइजर के रूप में तैनात किया गया है, जबकि 8 शिक्षकों को रिजर...