मधेपुरा, मार्च 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के अरार पुल पर शुक्रवार की देर रात करीब पौने एक बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गयी। कार में सवार एक युवक लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम शनिवार को लापता युवक की तलाश करने में लगी रही। बताया गया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अरार पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सुरसर नदी में गिर गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार टेलीफोन के लोहे के पोल को तोड़ते हुए पुल के बगल से हवा में लहराते हुए करीब 50 फीट दूर नदी में गिरी। कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक का पता नहीं चल पाया। हादसे से पूर्व कार में सवार युवकों द्वारा बनाए गए वीडियो और लापता युवक के परिजनों के अनुसार कार में चार दोस्त सवार थे। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के समीप पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.