देवघर, अप्रैल 6 -- जसीडीह। जसीडीह-चकाई मुख्य पथ स्थित डिगरिया पहाड़ के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत पटोरी थाना क्षेत्र के चकसली गांव निवासी नचिकेता, सिद्धार्थ कुमार, सोनी कुमारी, बीणा देवी, पूजा देवी एवं चालक उपेंद्र कुमार एक कार से देवघर आए थे। यहां उन्होंने अपने पुत्र का मुंडन संस्कार बाबा मंदिर में संपन्न कराया। इसके बाद सभी लोग बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर रविवार को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिगरिया पहाड़ के समीप पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.