बहराइच, अप्रैल 3 -- तेजवापुर(बहराइच), संवाददाता। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित सीआर रिजॉर्ट के पास गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे बाइक और कार की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिनकी इलाज के लिए लखनऊ जाते समय मौत हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई हैदर निवासी रामरूप यादव पुत्र साधू यादव अपनी मोटरसाइकिल से टिकोरा मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रही कार जिसे घासीपुर थाना फखरपुर निवासी अमित कुमार चौरसिया पुत्र अशोक कुमार चौरसिया चला रहे थे जिसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गए था।हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी टिकोरा मोड़ शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रामरूप यादव को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.