भीषण विद्युत कटौती से रामपुर कारखाना नगरवासी बिलबिलाए
देवरिया, जून 5 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भीषण विद्युत कटौती ने रामपुर कारखाना में हाहाकार मचा दिया है। आधे घंटे आपूर्ति के बाद एक से डेढ़ घंटे बिजली काटने से उपभोक्ता प्रचंड गर्मी में उबल रहे हैं। रुस्तमपुर फीडर के उपभोक्ताओं की हालत सबसे अधिक खराब है। यहां पंखे चलना तो दूर रेंग भी नहीं पा रहे हैं। जबकि विभाग इस फीडर को दो हिस्सों में बांटने का काम 1 साल से कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश रामपुर कारखाना के पांडेय चक और देसही देवरिया के इमिलिया उपकेंद्र पर पड़ता नहीं दिख रहा है। प्रचंड गर्मी की शुरुआत होते ही दोनों उपकेंद्र से आपूर्ति खस्ता हाल हो चली है। दोनों उप केंद्रों को तीन-तीन फीडर में बांटा गया है। अधिकारियों के मुताबिक इमलिया उपकेंद्र के देसही फीडर और पांडेय चक के रुस्तमपुर फीडर पर सबसे अधिक लोड है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.