सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिला में मौसम के बदलते रुख ने परेशानी खड़ी करनी शुरू कर दी है। चिलचिलाती तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़े से शरीर से पसीना टपकने लगा है। सूर्य देव के आग उगलने से लोगों की दिनचार्या अस्त-व्यस्त हो गई है। भीषण गर्मी के कारण आम से लेकर खास तक परेशान हैं। क्या इंसान व क्या पशु-पक्षी सबके लिए दिन काटना मुश्किल हो गया है। इस मौसम में गले को तर रखने के लिए ठंडा पानी इस समय सबकी बड़ी जरूरत बन गई है। मौसम का जो रूख दिख रहा है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, उल्टे तापमान में और वृद्धि की संभावना ही जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल एक तरह से अप्रैल माह समाप्त होने को है, मई, जून व जुलाई अभी बाकी है...