बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की ठंड और लगभग एक सप्ताह से धूप नहीं निकल पाने के कारण बड़ी संख्या में पशु बीमार हो रहे हैं। प्रखंड की पशुपालन अस्पताल के अनुसार प्रखंडभर में करीब दो सौ से अधिक पशु ठंड जनित बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। धूप नहीं निकलने से पशुओं में कैल्शियम की कमी हो जा रही है। इस कारण ही संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। संक्रमण के कारण पशुओं में निमोनिया व कोल्ड डायरिया की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। इसके अलावा नकड़ा, जुकाम व हंफनी की चपेट में भी पशु आने लगे हैं। बरौनी डेयरी के एआई वर्कर अनिल झा से मिली जानकारी के मुताबिक ठंड के कारण मवेशी पेटभर चारा नहीं खा पा रहे हैं। इस कारण उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रखंड की सभी 09 पंचायतों में तैनात मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.