बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। जिले कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर जारी है और प्रशासनिक अमला उदासीनता बना हुआ है। सरकारी व्यवस्था का आलम यह है कि कस्बा व गांवों की कौन कहे जिला मुख्यालय के स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अब तक रैन बसेरा नहीं बना है। ऐसे में स्टेशन पर देर रात उतरने वाले यात्री खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए रात गुजारने को लाचार हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा के कारण दृश्यता शून्य बनी रही। एनएच सहित अन्य सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। कोहरे का कहर चरम पर है और बर्फीली पछुआ हवा जनजीवन को पूरी तरह से बेहाल कर दी है। गलनभरी ठंड की स्थिति यह है कि न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री पहुंच गया। दिन भर धुंध और ठंडी हवाएं चलती रही, लिहाजा लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे। दोपहर में बा...