कटिहार, जनवरी 1 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत हसनगंज बाजार, महमदिया काली मंदिर, महमदिया महाराजस्थान, संठीबाड़ी, इटवा चौक, धोकरदह चौक सहित विभिन्न गांवों व चौक चौराहों पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि जगरनाथपुर पंचायत के विभिन्न गांवों व विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सीओ ने सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी को दी विदाई मनिहारी नि स राजस्व कर्मी के सेवानिवृति पर बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीओ इस्माईल ने अंगवस्त्र देकर विदाई दी। मौके पर आरओ रामसागर पासवान, अंचल के प्रधान लिपिक अंजारूल हक, राजस्व कर्मी अजय कुमार, लालबाबु, प्रदीप कुमार मंडल, आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन...