लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय बदलने की मांग की गई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए। अभी विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक है। ऐसे में दूर-दराज क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को सुबह सात से आठ बजे तक विद्यालय जाने के लिए निकलना पड़ता है। घने कोहरे में वह किसी तरह विद्यालय पहुंच पाते हैं और छात्रों को भी कठिनाई होती है। ऐसे में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.