सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में इनदिनों पूरा जिला है। जिले में कड़ाके ठंड और कंपकंपी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भीषण ठंड़ कारण पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को भी आसमान से शीत की फुहार गिरने से सर्द मौसम का सितम और तेज रहा। हाड़ कंपानेवाली पछुआ हवा चलने से लोग हलकान रहे। बर्फ जैसी ठंड हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। सोमवार को भी धूप नहीं निकली और दिनभर शीतलहर चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस हाड़ कंपाने वाली ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीती रात से ही ओस फुहार बनकर लगातार टपकती रही, जिससे सुबह होते ही सड़कों, छतों और खेतों में हल्की बारिश की तरह पानी गिरा पाया गया। ठंड का असर इतना तेज रहा क...