नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- बनारस की तासीर ही कुछ ऐसी है कि यहां मौसम की मार पर आस्था और उत्साह हमेशा भारी पड़ता है। धर्मनगरी काशी में इस समय भीषण ठंड और बर्फीली गलन का दौर जारी है, लेकिन इसके बावजूद सैलानियों के कदम नहीं ठिठके हैं। रविवार को वाराणसी का नजारा कुछ ऐसा था कि आसमान में बादलों के डेरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए, लेकिन गंगा की लहरों पर पर्यटकों का मेला लगा रहा। रविवार की सुबह से ही पूरा शहर घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में रहा। दिन का पारा लुढ़कने और गलन बढ़ने के कारण स्थानीय लोग घरों में दुबके रहे, लेकिन घाटों पर नजारा इसके उलट था। दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट तक, हर तरफ सैलानियों की भीड़ उमड़ती रही। पर्यटकों के लिए गंगा की लहरों पर नौका विहार का आकर्षण इतना प्रबल था कि कड़ाके की ठंड भी उनके उत्साह के आड़े नहीं ...