बिजनौर, दिसम्बर 28 -- सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की जन जीवन को प्रभावित दिया है। सुबह ही सड़कों पर घने कोहरे की चादर छाई रही। हाईवे पर घने कोहरे ने वाहन चालकों को धीमी गति पर ब्रेक लगा दिया है। नगर में भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आये। रविवार को सुबह से भीषण ठंड व घने कोहरे ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। भीषण ठंड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। लोग आवश्यक कार्यों से घरों से बाहर निकले। जिसके चलते बाजारों में खरीदारों के न आने के कारण सूनसान की स्थिति बनी रही। खरीदारों के न होने के कारण दुकानदार व अनय लोग ठंड से बचने के लिए लकड़ी जलाकर अलाव का सहारा लेते नजर आये। वहीं घने कोहरे के कारण सुबह से ही समय यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। शहर के मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.