हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। मंगलवार की तड़के सादाबाद के मिढ़ावली के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ सड़क हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस की टक्कर से ईको वैन करीब दस फीट दूर जाकर गिरी। जिस वजह से वैन में सवार लोगों को चीखने तक का मौका नहीं मिला। यमुना एक्सप्रेस वे पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हरिपुर गांव तक घायलों की चीख नहीं पहुंची। हादसे के बाद डबल डेकर बस की स्पीड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेज रफ्तार से वो आ रही थी, जिस वजह से ईको वैन कई फीट दूर जाकर गिरी। कार में सवार यात्री उसके अंदर ही फंस गए। तादात से अधिक यात्रियों के बैठाने के कारण ईको के अंदर ही घायल फंसे रहे, क्योंकि वैन टक्कर लगने के बाद पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से घायल यात्री बाहर नहीं निकल सके। इस कारण घायलों की चीखों की आवाज ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.