बोकारो, मई 6 -- जैनामोड़ के मुख्य तिलका मांझी चौक पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौक से निकलने वाली तीनों प्रमुख सड़कों पर इस कदर अतिक्रमण हो चुका है कि यहां हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे आमजन के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हसपुरा में जाम: शादी के सीजन में रेंग रही गाड़ियां, पेज 5 लीडजाम की समस्या जाम की इस विकराल समस्या को लेकर जैनामोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि चौक के समीप हाईमास्ट लाइट के अधिष्ठापन के बाद से यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित हुई है, जिससे जनभा...