शामली, मार्च 13 -- शहर में भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा। वाहन चालकों का कहना है कि ट्रेफिक पुलिस सिर्फ शहर के बाहर चौराहों पर खडे होकर चालान काटने में लगी है, जबकि शहर में जाम खुलवाने में शिथिलता बरती जा रही है। उन्होने जाम की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। शहर में आये दिन जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जाम लगने से वाहन चालकों का मिनटों का सफर घंटों में तय हो जाता है। गुरूवार को भी शहर में वाहनों का भीषण जाम लगा गया। जाम लगने से वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नही मिल सका। जाम में फंसे वाहन चालकों को घंटों निकलने का रास्ता नही मिला। कची कुची असर दोपहर में शहर का धीमानपुरा फाटक बंद होने से पूरी हो गई। फाटक बंद हुआ तो दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालकों का कहन...