प्रयागराज, जनवरी 1 -- नव वर्ष के स्वागत का उत्साह इस बार शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर मेला क्षेत्र तक गुरुवार को दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते आम लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नए साल के पहले दिन सुबह से ही शहर के सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन मार्ग, संगम जाने वाले रास्तों और मेला क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके अलावा यमुना पुल, शास्त्री पुल, अलोपीबाग, सोहतियाबाद, रामबाग, लेप्रोसी चौराहा, बैरहना, कीडगंज, चौक, फाफामऊ मार्ग आदि पर भी जाम का झाम दिखा। दोपहिया, चारपहिया और पर्यटक वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.