नारायणपुर, अप्रैल 23 -- देशभर में पड़ रही भयानक गर्मी के बीच एक तरफ छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला जहां भीषण जलसंकट का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यहां से पानी की बर्बादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर आम इंसान को गुस्सा आ रहा है। दरअसल यहां पर एक शख्स का पालतू तोता पिंजरे से उड़कर एक पेड़ पर काफी ऊंचाई पर जाकर बैठ गया था, जिसके बाद उसे नीचे उतारने के लिए पानी का पूरा टैंकर बहाते हुए हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शहर में ओबीसी बॉयज हॉस्टल के पास हुई, जब एक शख्स का पालतू तोता पेड़ पर जाकर बहुत ज्यादा ऊंचाई पर बैठ गया। जब काफी मशक्कत के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा तो उसे पालने वाले शख्स ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। हैरानी की बात यह है कि उसके बुलावे पर फायर ब्रिगेड वाले लोग पहुंच भ...