भीषण गर्मी से सूख रहे जलस्रोत, मछुआरों और पशुपालकों पर संकट
सीवान, मई 22 -- गुठनी, एक संवाददाता। जिले के गुठनी, दरौली, आंदर, सिसवन और रघुनाथपुर प्रखंडों में भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण इलाके के अधिकांश कुएं, तालाब, नहर और छोटी नदियां सूखने लगी हैं। जलस्रोतों के सूखने से सबसे अधिक परेशानी मछुआरा और पशुपालक परिवारों को हो रही है। इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन प्रखंडों में करीब पांच हजार से अधिक मछुआरा परिवार सीधे तौर पर मछली पालन और मछली पकड़ने के व्यवसाय पर निर्भर हैं। लेकिन इस बार गर्मी की शुरुआत होते ही तालाबों और पोखरों में पानी का स्तर तेजी से घट गया है। कई तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि कुछ में इतना कम पानी बचा है कि लोग स्नान और घरेलू उपयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.