गढ़वा, मई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आसमान से बरसती आग ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि दिन चढ़ते ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होने लगती है। तापमान के बढ़ने से दोपहर समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा दिखता है। लोगों की आवोजाही इक्के दुक्के ही होती है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जानलेवा भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलकर काम करना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी का आलम यह है कि दिन चढ़ते ही सड़क पर आवाजाही कम होने लगती है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, जनजीवन अस्त-व्यस्त सुबह 11 बजते ही मुख्य बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सड़क से उठती तेज हीट वेब के कारण दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा प...