लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि जरूरी काम भी लोग सुबह या शाम के समय निपटाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का सबसे अधिक असर बाहर से शहर आए लोगों पर पड़ रहा है। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत जहां तहां टंकी लगाए गए हैं वह भी दोपहर में धूप से गर्म हो जाता है जिससे पानी पीने लायक नहीं रहता मजबूरन बोतल बंद ठंडा पानी खरीद कर पीने को मजबूर हो जाते...