आगरा, अप्रैल 21 -- जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान के साथ पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी दोपहर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही शहर व कस्बों के बाजार व गलियां सूने नजर आए। बाजार में लोग गर्मी बचाव के लिए हैंडपंप पर चेहरा धोकर गर्मी को शांत करते दिखे। मंगलवार की सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख होते चले गए। दोपहर के समय भीषण गर्मी के बीच चल रही गर्म हवा लोगों को लू का एहसास करा रही थी। शहरी पर गर्म हवा के थपेड़े झुलसन पैदा कर रहे थे। हीट वेव के अलर्ट के बीच लोग अब दोपहर के समय घरों से निकलने से बचने लगे हैं। यह भी पढ़ें- बदन को झुलसाने लगी तीखी धूप और गर्म हवाएं जिसका असर शहर व कस्बों के बाजार व गलियों में साफ दिख रहा है। दोपहर के समय गलियों में सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है।हाईवे, संपर्क मार्ग, बाजार में ल...