बिजनौर, मई 22 -- जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब पर भी दिखाई देने लगा है। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की लैब में एयर कंडीशनर (एसी) न होने या पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ब्लड टेस्ट और अन्य जांचें प्रभावित हो रही हैं। मशीनों के बार-बार रिजेक्ट होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें मजबूरन निजी पैथोलॉजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सरकारी अस्पतालों की लैब में तकनीकी दिक्कतें सामने आने से मरीजों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द एसी और बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जांच कार्य सुचारु रूप से चल सके और मरीजों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- सुपौल : रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशाननगीना सीएचसी म...