हरिद्वार, मई 17 -- धर्मनगरी में रविवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। शाम के समय भी मौसम में गर्मी का अहसास बना रहा। रात के समय भी गर्मी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- धूप के तपिश से गर्मी और तापमान बढ़ रहा यह भी पढ़ें- गर्मी ने किया बेहाल, आज 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...