देवरिया, मई 21 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम।तापमान बढ़ने से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी व उमस की वजह बच्चों से लेकर बूढ़े तक परेशान हैं। इलेक्ट्रिक उपकरणों से भी राहत नहीं मिल पा रही है। घरों से निकालने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धूप व गर्मी से बचाव के इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग धूप से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी का सहारा लिए तो महिलाएं ओढ़नी से अपने व बच्चों को ढक कर निकलीं, वहीं पेयजल का समुचित इंतजाम न होने से लोगों को दिक्कत हुई। कई जगह पर लगे वाटर पोस्ट सूखे पड़े हैं। पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी, वहीं गर्मी का सेहत पर भी असर पड़ रहा है। लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों की दिनचर्या के साथ ही कारोबार, कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। गर्मी से बेहाल लोगों का काम करने में मन नहीं ...