भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 37.4 डिग्री पर पहुंचा
सीतामढ़ी, जून 23 -- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 37.4 डिग्री पर पहुंचा सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में वृद्धि और वातावरण में नमी के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.