भीषण गर्मी से लोग बेहाल,शाम पांच बजे तक झुलसा रही धूप
पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। शहर में भीषण गर्मी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप और लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों, प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।शहर में शनिवार को गर्मी का असर और अधिक देखने को मिला। हालत ये रही कि शाम पांच बजे तक तेज धूप से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल बना रहा। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक कम नजर आए, वहीं दुकानदार भी गर्मी से बचने के लिए दुकानों के अंदर या छांव में बैठे दिखाई दिए। सड़कों पर निकलने वाले राहगीर पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। तपती धूप से राहत दिलाने के लिए शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और लोगों द्वारा प्याऊ लगाकर ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। इससे राहगीरों को कुछ राहत मिल रही है। गर्मी के कारण शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.