बिहारशरीफ, जून 6 -- सरमेरा, निज संवाददाता। देह जला देने वाली भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। साथ ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ा हुआ है। शरत कुमार गौतम, महेंद्र सिंह, विपीन राउत व अन्य ने नगर पंचायत प्रशासन से शहर की सफाई कराने के साथ लार्वामारक दवाओं का स्प्रे कराने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...