बेगुसराय, जून 3 -- बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के दैनिक मजदूरी पर भी गर्मी की मार पड़ रही है। सुबह से ही गर्मी रहने से आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे दैनिक मजदूरी करने वाले के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी से विशेष रुप से गरीब मजदूर, फुटपाथ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौड़ से गुजर रहे हैं। गरीब, मजदूर, ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया कि गर्मी की रफ्तार यही रही तो उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल गर्मी की वजह मजदूरी नहीं मिल पाने की सूरत में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...