मथुरा, मई 26 -- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का असर रोडवेज पर भी पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और लू के चलते सामान्य रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एसी बसों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मथुरा के भूतेश्वर बस स्टैंड से आगरा, दिल्ली, अलीगढ़, नोएडा और लखनऊ रूट पर चलने वाली सामान्य बसों में सीटें खाली जा रही हैं। कई यात्रियों ने गर्मी से बचने के लिए एसी जनरथ और वातानुकूलित बसों का रुख कर लिया है। हालत यह है कि एसी बसों में यात्रियों को सीट के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- तपिश के चलते दस फीसदी घटा रोडवेज का राजस्व रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दोपहर सामान्य बसों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग अनावश्यक ...