चतरा, मई 25 -- चतरा, संवाददाता। माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन, चतरा द्वारा जिलेभर में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा हेतु प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी एवं हीट वेव से राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने एवं आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- विभिन्न थाना में ठंडे पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन ने आमजनों से अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर नहीं निकलन...