मधेपुरा, जून 4 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता भीषण गर्मी से राहत मिलने के बजाय लोगों की परेशनी बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी भीषण गर्मी में शहर के शास्त्रीनगर समेत कई मुहल्ले में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने के साथ ही पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।मालूम हो कि पिछले कई दिनों से पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। हरदिन पारा हाई ही होता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की तल्खी सुबह से ही शुरू हो गयी। प्रचंड धूप के कारण सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन होने लगे। सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग बेहद परेशान नजर आए। हालत यह है कि भीषण गर्मी में लाइन पर...