भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश और वज्रपात की आशंका
बेगुसराय, मई 25 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले 24 घन्टे में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं तेज हवा के कारण उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक बेगूसराय में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
मौसम में बदलाव आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, वज्रपात (बिजली गिरने) और धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.