गोपालगंज, अप्रैल 17 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसी बतरहां स्थित हथुआ शाखा नहर पुल पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के कारण एक बाइक सवार अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसके चेहरे पर पानी छिड़का और उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के कंदला गांव निवासी रुस्तम अली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मीरगंज से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज गर्मी के कारण बेहोश होकर बाइक से गिर पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी लोगों को आ रहा पसीना, शरीर में हो रहा झुलसन का एह...