लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । जिले में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी की तपिश अब लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय तो शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और खुद को धूप से बचाने के लिए गमछा, टोपी और छाते का सहारा ले रहे हैं।हालांकि, बढ़ती गर्मी के बावजूद नगर परिषद या प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर न तो कहीं प्याऊ की व्यवस्था की गई है और न ही ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे राहगीरों और मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए मॉर्निंग शिफ्ट लागू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.