भीषण गर्मी से बेहाल रहे लोग, दिनभर झुलसाती रही धूप
रुडकी, मई 28 -- रुड़की, संवाददाता। गुरुवार को शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के चलते दिनभर लोग उमस और तपिश से परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.