शामली, जून 21 -- शामली। जिले में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर के समय सूर्य की तीखी किरणों और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। गर्मी से बचने के लिए लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले और छाता, गमछा तथा सिर ढकने के अन्य साधनों का सहारा लेते नजर आए। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही दिनभर गर्मी का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- सूर्यदेव के तल्ख तेवर, 39 डिग्री में छूट रहे पसीने दोपहर के समय बाजारों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। तेज धूप के कारण लोग छायादार स्थानों की तलाश करते रहे। गर्मी का सब...