भीषण गर्मी से बेहाल बंदर, प्यास बुझाने नल पर पहुंचे
औरैया, मई 18 -- अछल्दा, संवाददाता। भीषण गर्मी अब सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों के लिए भी आफत बनती जा रही है। सोमवार को कस्बे का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और तपती हवाओं के बीच प्यास से बेहाल बंदरों का एक झुंड पानी की तलाश में गलियों में भटकता नजर आया। आखिरकार जब उन्हें एक नल दिखाई दिया तो वे वहीं रुक गए और बारी-बारी से अपनी प्यास बुझाने लगे। यह दृश्य गर्मी की मार और वन्य जीवों की बेबसी को साफ बयां कर रहा था। सोमवार दोपहर कस्बा क्षेत्र में कई बंदर एक सार्वजनिक नल के आसपास जमा हो गए और काफी देर तक पानी पीते रहे। गर्मी से बेहाल बंदरों को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। लोगों का कहना था कि लगातार बढ़ते तापमान और सूखते जल स्रोतों के कारण पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.