भीषण गर्मी से बेकाबू हुई सूबे की बिजली खपत
सोनभद्र, मई 20 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से सूबे की बिजली खपत बेकाबू हो रही है। बीते 24 घंटे के दौरान चालू साल में पहली बार बिजली खपत 617 मियू के भी पार पहुंच गयी है। अभी तक प्रदेश की सर्वाधिक बिजली खपत 658.9 मियू बीते 12 जून 2025 को दर्ज की गयी थी जिससे यह महज 41.9 मियू कम है। पीक डिमाण्ड भी सोमवार रात में 29330 मेगावाट तक जा पहुंची नतीजतन जलविद्युत गृहों से लेकर एनर्जी एक्सचेंज तक से बिजली लेकर हालात सम्भालने पड़े। प्रदेश की अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की सातवीं और 210 मेगावाट क्षमता की पहली और एलपीजीसीएल की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई तकनीकी कारणों से बंद होने से एनर्जी एक्सचेंज से लगभग 1744 मेगावाट बिजली खरीद कर सिस्टम कंट्रोल को हालात सम्भालने पड़े। यह भी पढ़ें- पावर ग्रिड ने देश की रिकॉर्ड बिजली मांग को संभाला, दक्षिण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.