कौशाम्बी, मई 21 -- लगातार बढ़ी रही गर्मी से लोग झुलसने लगे हैं। गर्मी के चलते लोगों का घरों के अंदर बैठना मुश्किल हो रहा है तो पेड़ों की छांव में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी व लू के चलते जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षियों का हाल बेहाल है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी मजदूर, कामगार व ठेला खोमचा लगाने वालों को दिक्कत हो रही है। दोआबा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सुबह के आठ बजे से ही सूर्य की किरणों का वेग लोगों के बदन को झुलसाने लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग रोजमर्रा के घरेलू कार्य को सुबह-सुबह निपटाने के बाद घरों में कैद हो जा रहे हैं। लेकिन जिन लोगों को जरूरी कार्य से बाहर निकलना पड़ रहा है उन्हें बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। धूप में अस्पताल, फील्ड वर्क की नौकरी करने वाले व सफर करने वाले लोगों का हाल बेह...