अररिया, जून 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम देखी गई, जबकि बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के प्रकोप से लोग घरों में ही रहने को मजबूर नजर आए। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौक-चौराहों पर अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ दिखाई दी। सदर रोड, छुआपट्टी, पटेल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सुभाष चौक सहित अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बाजारों में पसरा सन्नाटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त दोपहर के समय अधिकांश सड़कें लगभग सुनसान रहीं। ...