भीषण गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, बच्चा वार्ड में 32 बच्चे भर्ती
बरेली, जून 19 -- बरेली, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा मरीज बुखार और डायरिया से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि दवा काउंटर पर भी मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उमस भरी गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि तेज गर्मी और दूषित पानी के सेवन से डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.