फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय विद्यालयों में हीट-वेव से बचाव के लिए कार्ययोजना लागू कर दी है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निर्देशों में विद्यालयों में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करना अनिवार्य किया गया है। यदि किसी विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था बाधित है तो तत्काल वैकल्पिक स्रोत से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करने और इसके महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर, डायरिया से जूझ रहे मासूम विद्यालयों में ओआरएस घोल और इलेक्ट्रोल पाउडर के पैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.