भीषण गर्मी से बचाने को मंदिर के मार्गों पर बिछवाए कारपेट
मथुरा, मई 8 -- भीषण एवं अत्यधिक तेज गर्मी को देखते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर एवं बाहर आने-जाने वाले मार्गों पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिन पर लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि गर्म फर्श से श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। कमेटी सदस्य आचार्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविवार्थ हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मंदिर क्षेत्र में कूलरों की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। वहीं शादी-विवाह समारोहों में उपयोग होने वाले वाटर स्प्रे पंखों की भी व्यवस्था कराई गई है, जिससे गर्म हवाओं के बीच श्रद्धालुओं को ठंडक मिल सके। समिति द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.