गंगापार, मई 23 -- भीषण गर्मी ने फूलों की खेती को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज धूप और लू के कारण खेतों में ही फूल झुलस रहे हैं। यमुनापार इलाके में लगातार हीट वेव के कारण तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। इस अत्यधिक गर्मी का गेंदा और गुलाब जैसे प्रमुख फूलों की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों के अनुसार, तेज धूप के कारण फूल खिलने से पहले ही मुरझा जा रहे हैं।किसानों को सिंचाई बढ़ाने के बावजूद पौधों को बचाना मुश्किल हो रहा है।जिसके कारण उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। किसानों के अनुसार गेंदे और गुलाब की खेती के लिए दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री और रात का तापमान 18 से 24 डिग्री उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, वर्तमान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है और रा...