हाजीपुर, अप्रैल 22 -- हर 2 से तीन दिन पर नमी समाप्त हो जाने के बाद करनी पड़ रही सिंचाई, महुआ में विगत पांच वर्षों से गरमा फसल में मकई की अच्छी खेती करते हैं किसान महुआ,एक संवाददाता। तापमान चढ़ने के कारण इस समय मकई उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें हर दो से तीन दिनों पर फसल में सिंचाई करना मजबूरी बन रहा है। बताया जा रहा है कि तापमान चढ़ने के कारण भूमि से नमी समाप्त हो जाने पर फसल सूखने लगती है। नतीजतन सिंचाई करना मजबूरी बन रहा है। जिसके कारण खेती में अधिक पूंजी लग रही है। मंगलवार को यहां मकई उत्पादक किसानों ने बताया कि गरमा फसल में मकई की उत्पादन विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में सूख रही मक्का की फसल, किसान चिंतित यह नगदी फसलों में एक है। किसानों ने बताया कि तंबाकू, तोड़ी, आलू आदि फसलों की कटाई और कोर...